Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 16 की मौत

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
जम्मू/फरीदाबाद, 17 जुलाई: अमरनाथ यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। हादसा जम्मु-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के पास हुआ।
रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहनलाल ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दोपहर में नचलाना क्षेत्र स्थित एक नाले में गिर गई। मरने वाले यात्री यूपी, बिहार, राजस्थान, असम, हरियाणा और मध्यप्रदेश के हैं। घायल यात्रियों में से 19 का हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्राद्धालुओं के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये सहायक राशि उपलब्ध कराने की बात कही है।

Related posts

..जब DC और DCP ने मार्निंग हेल्थ क्लब मेंबर्स के साथ लगाई दौड़!

Metro Plus

मेडिचेक अस्पताल में अब सस्ते रेटों पर इलाज करा सकेंगी गर्भवती महिलाएं

Metro Plus

क्लीन फरीदाबाद ग्रीन फरीदाबाद बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारा ध्येय: जितेन्द्र यादव

Metro Plus