Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के छात्रों ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 जुलाई: एफएमएस द्वारा आयोजित नियमित शैक्षणिक दौरों के अन्र्तगत प्राइमरी वर्ग ने पुलिस स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस स्टेशन के लॉक-अप कमरे, हथियार, माल खाना और वहां रहने वाले पुलिस कर्मिर्यों के कमरे और रसोईघर का भी दौरा किया।
इस मौके पर एसएचओ जय किशन ने छात्रों को बहुत प्यार से संबोधित किया और पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली के संबंध में उनके सभी प्रश्नों को भी संतुष्ट किया। उनके अधीन कर्मचारियों ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के हथियार दिखाए। अंत मे छात्रों को सलाह दी गई कि वे भविष्य में अच्छे और कानून के नियमों का पालन करने वाले नागरिक बनें। पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों को टॉफी, चॉकलेट और बहुत सारी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विदाई दी।

Related posts

बी.के. हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया फाऊंडेशन-डे एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus

केंद्रीय मंत्री ने सैक्टर-31 के टाउन पार्क के नजदीक करीब 10 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले स्विमिंग पुल का किया शिलान्यास

Metro Plus

इनसो के आगे झूकी सरकार: दिग्विजय चौटाला

Metro Plus