Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के छात्रों ने मनाया विश्व हैपेटाइटिस-डे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 जुलाई: सैक्टर-21 स्थित हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के छात्रों ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग प्रदर्शित करते हुए यूनेस्कों कार्यक्रमों में अपनी रूचि प्रदर्शित की। इस मौके पर सभी बोधशील छात्रों ने विश्व हैपेटाइटिस दिवस मनाया। प्रार्थना सभा में कक्षा 10वीं की छात्रा दीपक तथा कक्षा 8 के छात्रा अंकित ने अपने उदबोधन द्वारा सभी छात्रों को इस रोग से सचेत रहने और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। बड़े छात्रों के समूह ने घर-घर जाकर लोगों को इस बीमारी के कारणों से परिचित कराते हुए उनमें छोटे-छोटे पर्चे वितरित किए। विद्यालय के अनेक होनहार छात्रों ने हेपेटाइटिस के प्रति सजग करने वाले सुन्दर पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई।
इस प्रकार हॉमर्टन ग्रामर स्कूल प्रबंधन अपने छात्रों को समाज के प्रति समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करता रहता है और उन्हें उत्तरदायित्वों के प्रति प्रेरित भी करता है।

Related posts

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 24-25 अक्टूबर को अग्रसेन भवन सेक्टर-19 में

Metro Plus

निरंकारी सन्त समागम के चलते देखों कहां बन रही है एक चमकती आकर्षित नगरी?

Metro Plus

World Telecommunication & Infm Day 2018 @ IEI : Er. J P Malhotra

Metro Plus