Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल में लगाए सोलर पॉवर का उद्वघाटन पुलिस कमिश्नर बुधवार दोपहर 2 बजे करेंगे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 अगस्त: सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए तिंगाव स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने अपने आपको अब सोलर पावर से जोड़ लिया है। स्कूल प्रांगण में लगाए गए इस सोलर पॉवर का उद्वघाटन पुलिस कमिश्नर बुधवार दो अगस्त को दोपहर दो बजे करेंगे। यह जानकारी देते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने बताया कि सरकार आजकल सौर उर्जा पर ज्यादा जोर दे रही है जिसके चलते स्कूल प्रबंधन ने देशहित को ध्यान में रखते हुए स्कूल की छत पर सौर उर्जा का पूरा संयत्र लगाया है जोकि 15 किलोवाट का है। दीपक ने बताया कि अब भविष्य में स्कूल की बिजली सोलर पॉवर से चलेगी।

Related posts

मानव रचना में 1500 छात्रों को डिग्री और 10 सम्मानित सदस्यों को मानद उपाधि से नवाजा गया।

Metro Plus

लंदन में सिस्टम हैं पर आदमी नहीं हैं और भारत में आदमी हैं तो सिस्टम नहीं: अमर बंसल

Metro Plus

डॉ० मंगलसेन एक राष्ट्रवादी प्रखर विचारधारा के व्यक्ति थे

Metro Plus