Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अब आ गया 50 रुपये का नया नोट, जल्द ही मार्केट में दिखने लगेगा

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 अगस्त: रिजर्व बैंक की कुछ चेस्ट में पहुंच गए हैं 50 रुपये के नए नोट। 50 रुपये के नोट का रंग नीला होगा। इससे पहले पिछले साल सरकार गुलाबी रंग का 2,000 रुपये का और स्टोन ग्रे कलर का 500 रुपये का नया नोट लेकर आई थी।
पिछले हिस्से में होगा दक्षिण भारत के मंदिर का फोटो
घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सीनियर गवर्नमेंट ऑफिसर ने बताया कि 50 रुपये के नए नोट में ब्लैकिश ग्रे कलर टोन में महात्मा गांधी का एक स्केच होगा। वहीं इसके पिछले हिस्से में दक्षिण भारत के किसी मंदिर का फोटो होगा।
रिजर्व बैंक ने दिसंबर 2016 में कहा था कि वह जल्द ही 20 रुपये और 50 रुपये के नए नोट लेकर आएगा। वहीं 20 और 50 रुपये के पुराने नोट भी चलते रहेंगे। करेंसी नोटों को अलग-अलग रंगों में इसलिए लाया जा रहा है ताकि जो लोग अशिक्षित हैं। उन्हें इन नोटों को पहचानने में कोई दिक्कत न हो। नोटों के पिछले हिस्से में संस्कृति, ऐतिहासिक जगहों, भारत के वैज्ञानिक कौशल और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ते कदम से जुड़े प्रतीकों को लिया जा रहा है।
रिजर्व बैंक की कुछ चेस्ट में पहुंच गए हैं 50 के नए नोट
2,000 रुपये के नोट में जहां मंगलयान की तस्वीर ली गई है। वहीं 500 रुपये के नोट में दिल्ली स्थित लाल किले का फोटो है। नए नोटों में देवनागरी लिपि के अंक और महात्मा गांधी के गोल रिम वाले चश्में को भी शामिल किया गया है। 50 रुपये का जो नोट चलन में है। उसमें पिछले हिस्से में पॉर्लियामेंट की बिल्डिंग है और यह गुलाबी, बैंगनी रंग का है। 50 रुपये के नए नोट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पहले ही रिजर्व बैंक के कुछ चेस्ट में पहुंच गए हैं।

Related posts

मैट्रो अस्पताल के डॉक्टरों ने बदला 90 वर्षीय ईराकी मरीज के हृदय का वाल्व

Metro Plus

महावीर इंटरनेशनल ने स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

Metro Plus

कोर्ट में लंबे समय से चल रहे केसों को निपटाने का सुनहरी मौका, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Metro Plus