Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बडख़ल रोड पर किया गया पौधारोपण

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 अगस्त: बडख़ल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा ने अनखीर बडख़ल रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम के उपरंात उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि यह पौधा बड़ा होकर एक वट वृक्ष का रूप धारण कर हम सभी को लाभ पहुंचाऐगा। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हमें इन पौधों की देखभाल भी अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए इन्हें समय-समय पर खाद्य, पानी सहित अन्य सुविधाऐं मिलें ताकि यह एक अच्छा फलदार, छायादार वृक्ष बनकर हम सभी को लाभान्वित कर सके। उन्होंने कहा कि हमें प्रदूषण रूपी राक्षस को दूर भगाना है और अधिक से अधिक पौधे लगानें हैं।
इस मौके पर महापौर सुमन बाला, जसंवत सिंह, कर्मवीर बैंसला, हरदयाल मदान, संजय महेन्द्रू, अमित अरोडा, मनु सिंह सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद को स्वच्छ करने के लिए सब की सांझी पहल होनी चाहिए: यशपाल यादव

Metro Plus

जिले के कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों के साथ मनाया इंदिरा गांधी का जन्मदिवस

Metro Plus

देश की अच्छाई के लिए है लोकसभा चुनाव: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus