Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

बैंकों ने किया हड़ताल का ऐलान, जल्द निपटा लें अपने सारे काम

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद,8 अगस्त: सरकार की नीतियों के खिलाफ बैंक यूनियन ने 22 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यूएफबीयू ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार समेत अन्य मुद्दों के विरोध में 22 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने बताया कि उन्होंने हड़ताल का नोटिस दिया है। हड़ताल 22 अगस्त को होगी जिसमें सारा बैंकिंग क्षेत्र शामिल होगा। इस हड़ताल में करीब 10 लाख कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
एसोसिएशन की ये हैं अहम मांगें
एसोसिएशन की खास मांगों में बैंक चार्ज में वृद्धि की वापसी एनपीए की सख्ती से वसूली, संसदीय समितियों की अनुशंसाओं को लागू करना, बेकार माने जा चुके कर्ज की वसूली के लिए कठोर कदम उठाना, एफआरडीआई बिल वापस लेना, सभी संवर्गों में समुचित भर्ती, बोर्ड-ब्यूरो को खत्म करना, बड़े बकाएदारों को अपराधी घोषित करना और जीएसटी का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालना आदि है।

Related posts

अनीता शर्मा को मिली भाजपा की महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Metro Plus

नए रोटरी वर्ष में रोटरी मिड टाउन ने 90 यूनिट रक्त एकत्रित कर कीर्तिमान बनाया।

Metro Plus

जाट समाज ने हवन यज्ञ व कंबल वितरण कर मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार

Metro Plus