Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसी नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 अगस्त: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर जिले के कांग्रेसियों ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जे.पी.नागर ने की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़, प्रदेश सचिव एवं एडवोकेट दिनेश चंदीला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेश गोदारा मौजूद थे।
इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश ही नहीं बल्कि विश्वस्तरीय नेता थे। जिन्होंने अपनी कार्यशैली के चलते विश्व में अपनी काबलियत का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि श्री गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थें। भारत में संचारक्रांति के अग्रदूत के रूप में राजीव गांधी का नाम इतिहास के अध्याय में जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि देश में पंचायती राज क्रांति के सूत्रधार भी राजीव गांधी ही थे। देश में युवाओं को वोट का अधिकार, गंगा का निर्मलीकरण और सुनहरी भारत जैसी योजनाओं को शुरू करने वाले राजीव गांधी ही थे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी विश्व शांतिदूत के रूप में उभरने वाले पहले राजनेता थे। उन्होंने देश के प्रदेश पंजाब, असम, मिजोरम, दार्जिलिंग और त्रिपुरा जैसे राज्यों के अलावा विदेशों में भी शांति बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



Related posts

DCP NIT डॉ. अंशु सिंगला की मार्मिक अपील, लॉकडाउन के दौरान पंक्षियों और जानवरों का भी रखें ख्याल।

Metro Plus

FPSC की मांग पूरी, 24 फरवरी से शुरू होंगी 3rd से 5th तक की भी कक्षाएं!

Metro Plus

एफएमएस के कक्षा बारहवीं के बच्चों का विदाई समारोह

Metro Plus