Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सितंबर के पहले ही हफ्ते में 200 रुपये का नोट ला सकता है RBI

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 अगस्त: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 200 रुपए का नोट जारी कर सकता है। आरबीआई इस महीने के आखिर में या फिर सितंबर की शुरुआत में ये नोट ला सकता है। ऐसा पहली बार होगा कि 200 रुपए का नोट आएगा। हाल ही में आरबीआई ने ऐलान किया था कि 50 रुपए का नोट भी आएगा।
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक जल्द ही देश भर के बैंकों और एटीएम में इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। इन नोटों की ब्लैक मार्केटिंग ना हो इसके लिए आरबीआई पूरी तरह से तैयार है। अभी तक 200 रुपए के 50 करोड़ नोट छापे जा चुके हैं।
आएगा 50 का नोट
50 रुपए के नए नोटों को महात्मा गांधी नई सीरीज के तहत जारी किया जाएगा। जिन पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। 50 रुपये के नए नोटों के पिछले साईड में दक्षिण भारतीय मंदिर के साथ रथ की तस्वीर होगी जोकि देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी
गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद 1000 और 500 रुपये के नोट चलने से बाहर कर दिए गए रिजर्व बैंक ने इनकी जगह 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए हाल में सरकार 200 रुपये का नया नोट भी लाने की तैयारी में है

Related posts

देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है शहीद भगत सिंह : विकास चौधरी

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल के बच्चों ने दिया ग्रीन दीवाली मनाने का संदेश

Metro Plus

DM डॉ. गरिमा मित्तल ने कोरोना रोकने के लिए उठाए कड़े कदम, जारी की गाईडलाईन!

Metro Plus