Metro Plus News
फरीदाबाद

राजू रैपको की रस्म पगड़ी व उठाला शुक्रवार, 1 सितम्बर को

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 अगस्त: रैपको न्यूज दैनिक के प्रबंध सम्पादक एवं सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे गुरिन्द्र सिंह रजनीकर (राजू रैपको) की रस्म पगड़ी व उठाला शुक्रवार, 1 सितम्बर को एनएच-5 स्थित गुरूद्वारा श्री दरबार साहिब को सांय 3.30 से 5.00 होगा।
गौरतलब रहे कि गुरिन्द्र सिंह रजनीकर का स्वर्गवास शनिवार, 26 अगस्त को हो गया था। राजू रैपको के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले गुरिन्द्र सिंह रजनीकर वरिष्ठ पत्रकार सरदार एम.एस. रजनीकर के पुत्र थे। गुरिन्द्र सिंह रजनीकर पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
गुरिन्द्र सिंह रजनीकर का अन्तिम संस्कार शनिवार, 26 अगस्त को एन.एच.-4 श्मशान घाट पर किया गया था। उनकी अन्तिम यात्रा में उद्योग प्रबंधक, समाजसेवी वर्ग, पत्रकार, धार्मिक गतिविधियों में जुटे वर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। राजू रैपको गंभीर बीमारी के बावजूद अन्तिम समय तक मीडिया व सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे। उनकी अन्त्येष्टि में शामिल लोग जहां राजू रैपको के मृदुभाषी व्यवहार को याद कर रहे थे, वहीं जनसम्पर्क व सभी के साथ सुख-दु:ख में शामिल होने की भी सराहना की जा रही थी।

Related posts

DC विक्रम ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल और परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

Metro Plus

CEO शिखा ने अधिकारियों को दिए स्वच्छता अभियान सफल बनाने के निर्देश

Metro Plus

हरियाणा में दम तोड़ता नजर आ रहा है चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण/टिकट देने का प्रधानमंत्री मोदी का सपना!

Metro Plus