Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में गणेश चतुर्थी समारोह का आयोजन धूमधाम से मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 सितंबर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के कनिष्ठ वर्ग में गणेश चतुर्थी समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वन्दना से किया गया जहां छात्रों ने भगवान गणेश को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भगवान गणेश की प्रशंसा में श्लोक और भजन गाए। भगवान गणेश के जीवन पर फिल्म दिखाने का आयोजन किया गया। गणेश के जीवन के बारे में छात्रों ने ज्ञान प्राप्त किया तथा ये जाना कि भगवान गणेश को सभी बाधाओं को हरने वाला देवता (विधन्हर्ता) क्यों कहा जाता है।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने विद्यार्थियों को बताया कि गणेश चतुर्थी हिन्दू धर्म का अत्यधिक मुख्य तथा बहुत प्रसिद्व पर्व है। इसे हर साल अगस्त या सितंबर के महीने में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये भगवान गणेश के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है जो माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र है। ये बुद्वि और समृद्वि के भगवान है इसलिए इन दोनों को पाने के लिए लोग इनकी पूजा करते है। लोग गणेश की मिट्टी की प्रतिमा लाते है और चतुर्थी पर घर पर रखते है तथा 10 दिन तक उनकी भक्ति करते है और उसके बाद अनन्त चतुर्दशी के दिन अर्थात् 11वें दिन गणेश विसर्जन करते है।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या शशि मलिक ने बच्चों को बताया की अपनी मेहनत व भगवान गणेश के आशीर्वाद से अपने रास्ते की बाधाओं व कष्टों को दूर कर सकते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या ने बच्चों को गणेश चतुर्थी की बधाई और उन्हें शुभकामानाएं दी।

Related posts

सर्दी के मौसम में भी पानी की किल्लत से परेशान है कृष्णा कॉलोनी के लोग: लखन सिंगला

Metro Plus

BJP+JJP गठबंधन सरकार की ये कैसी 0 टोलरेंस नीति? Legal Cell में वकीलों की नियुक्तियों में बंदरबाट!

Metro Plus

सडक सुरक्षा अभियान में सैकड़ों बच्चों ने ली शपथ

Metro Plus