Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

D.C. मॉडल में किड्स कार्निवल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 सितंबर : सैक्टर-9 स्थित डी.सी.मॉडल स्कूल में किड्स कार्निवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या आस्था गर्ग ने आदरणीय अतिथि महोदया डॉ० दुर्गा सिन्हा, सुरेखा बतला, डॉ० नीरू सिंह और सीमा बेक्टर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता तथा अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों के हुनर का निर्णय किया। जिले के विभिन्न प्ले स्कूल जैसे बाल बसेरा, लिटिल एंजेल, आनंद किड्स, बाल निर्माण, टेंडर किड्स, अमेजिंग किड्स प्ले स्कूल से लगभग 160 बच्चों ने प्रतियोगिताओं मे भाग लिया ।
इस कार्निवल में अभिभावकों के लिए भी क्विज प्रतियोगिता, लक्की ड्रा तथा म्यूजिकल चेयर का सफल आयोजन किया गया। सेल्फी कार्नर, फूड कोर्ट, गिफ्ट गैलरी जैसे शॉप तथा खाने-पीने की स्टॉल भी उपलब्ध रही। स्ट्रीट प्ले, टैटू तथा मेहंदी मे भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में बाल निर्माण के बच्चों ने प्रथम पुरस्कार लिए। इन विभिन्न आकर्षणों ने इस कार्निवल को सदा के लिए यादगार लम्हा बना दिया।

Related posts

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित: उपायुक्त यशपाल

Metro Plus

कुर्सी व पॉवर का डर दिखाकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों के प्राचार्यों को किया जा रहा है प्रताडि़त

Metro Plus

Manav Rachna को नेशनल एम्प्लॉयबिलिटी अवॉर्ड 2025 से किया गया सम्मानित!

Metro Plus