Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 सितंबर: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी एवं रोटरी ब्लड बैंक द्वारा संयुक्त रूप से फरीदाबाद के एकमात्र पांच सितारा होटल रैडिसन ब्लू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर होटल के महा-प्रबंधक हरप्रीत वोहरा, वित्त नियंत्रक चिराग तायल, सिक्युरिटी हैड रमिंद्र कुमार बैंक्विट मैनेजर शगुन के साथ-साथ होटल हॉउस कीपर अवधेश कुशवाहा ने शिविर में रक्तदान करके अन्य कर्मचारियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जिसके फलस्वरूप 46 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
इस मौके पर रोटरी ब्लड बैंक के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक प्रसाद ने बताया कि फरीदाबाद में किसी भी होटल में इस प्रकार का शिविर पहली बार आयोजित कराया गया है तथा इसके लिए विशेष रूप से होटल की एच.आर. प्रबंधक शीतल चड्ढा बधाई की पात्र हैं जिनके स्वत: प्रयास स्वरुप ये शिविर आयोजित हुआ। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के प्रधान भूपिंद्र विरदी ने इस आयोजन के लिए ब्लड बैंक का व होटल के समस्त रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया व उनकी सेवाओं हेतु धन्यवाद किया।

Related posts

राष्ट्रपिता गांधी के सिद्धांतों को दुनिया ने माना: सिंगला

Metro Plus

एनएसयूआई फरीदाबाद की मुहिम लाई रंग मिला छात्रों को दाखिला: अत्री

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में लहराया परचम

Metro Plus