Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रोटरी क्लब एनआईटी द्वारा लगाया गया नि:शुल्क चैकअप कैम्प

कैम्प में 100 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 सितंबर: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी द्वारा एक विशाल नि:शुल्क चैक-अप कैम्प का आयोजन किया गया। एन.एच.-5डी ब्लॉक स्थित दुर्गा पंचायती मंदिर में आयोजित इस कैम्प में 100 से ज्यादा मरीजों के बी.पी. व शुगर आदि कि जांच रोटरी क्लब की टीम के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा की गई। चैकअप कराने वाले लोगों में महिलाओं की तादात ज्यादा थी।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो० संजय जुनेजा, रीटा जुनेजा, रो० सुनील मंगला, मधु मंगला, बिपिन मेंदीरत्ता, सुनील खंडुजा, अश्विनी झांब, पंकज पसरीचा, नीरू पसरीचा आदि ने आए हुए अतिथिगणों का स्वागत किया।
जबकि मंदिर कार्यकारिणी से रामलाल कंसल, केवल कृष्ण शर्मा, के.के. खुराना, विजय गांधी आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
इस नि:शुल्क चैकअप कैंप में प्रात: 9 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। कुल मिलाकर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी के सहयोग से लगाया गया यह नि:शुल्क चैकअप कैंप काफी सफल रहा।

Related posts

11 KV और 33 KV के 90 इंडिपेंडेंट फीडरों का रखरखाव अब बिजली निगम करेगा, किया टेकओवर: PC मीणा

Metro Plus

Manav Rachna शैक्षणिक संस्थान में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में शिरकत की

Metro Plus

भाजपा कार्यकर्ता अजीत नंबरदार ने नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देखो क्या कहा?

Metro Plus