Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बडख़ल विधानसभा के सौदर्यीकरण में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाऐगी: सीमा त्रिखा

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 सितंबर : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक सीमा त्रिखा ने शिवाजी पार्क में हो रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया एवं विकास कार्यो का जायजा लिया। इस मौके पर उनहोंने पार्क में आए हुए लोगों से बातचीत भी की और पार्क में हो रहे विकास कार्यो के विषय में चर्चा भी की।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सीमा त्रिखा ने कहा कि बडख़ल विधानसभा के सौदर्यीकरण में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे पार्को का निर्माण कराया जा रहा है जहां क्षेत्रवासी घूम फिर सकते है साथ ही साथ व्यायाम आदि भी कर सकते है उन्होंने कहा कि सभी पार्को में व्यायाम की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है जोकि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगी।
इस मौके पर सीमा त्रिखा ने कहा कि जहां क्षेत्र में पार्को का सर्वागीण विकास हो रहा है वही सुंदर सड़के, पक्की गलियां, फुटबाल आदि भी बनाए जा रहे है ताकि जनता को इस बात का गर्व हो कि उन्होंने जिसको विधायक बनाया है वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतर रही है। उन्होंने कहा कि मेरा सदैव यही प्रयास रहा है कि मैं जनता को हर सुख सुविधाएं प्रदान करूं और जनता ने भी मुझे जो प्यार और आशीर्वाद दिया है उसका कर्ज में अधिक से अधिक सुख सुविधाएं मुहैया करावाकर उतार रही हूं।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सीमा त्रिखा का आभार जताया और कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र विधायक सीमा त्रिखा के नेतृत्व में दिन दुगनी रात चौगनी उन्नती कर रहें हैं।

 

Related posts

दुकानदार जो पुराने मोबाईल खरीदते व बेचते हैं हो जाए सावधान! जानें क्यों?

Metro Plus

एसआरएस ग्रुप ने एर्फोडेबल हाऊसिंग प्रोजक्ट के आवंटन का ड्रा निकाला: 816 लोगों को किया गया फ्लैटों का आवंटन

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बनने वाली खेल नर्सरी में तैयार होंगे अब अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

Metro Plus