Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने चलाया सफाई अभियान

अच्छे काम की अच्छी शुरूआत: अनीता शर्मा
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 सितंबर: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बी.के.अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाकर नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाला यह सफाई अभियान शहर के सभी जिले के सभी सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चलाया जाएगा।
इस स्वच्छता अभियान में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के साथ लगभग 300 महिला कार्यक्रर्ताओं ने हिस्सा लिया और सुबह से ही बादशाह खान अस्पताल की सफाई के कार्य में जुट गए। महिला कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि उनकी तादाद लगातार बढ़ती जा रही थी और स्वच्छता अभियान को लेकर वो काफी उत्साहित नजर आई। महिला कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने थोड़ी देर में ही बी.के. अस्पताल को चमका दिया।
इस मौके पर बी.के. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुलशन अरोड़ा सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित था। स्वच्छता अभियान के मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ने भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ झाडू लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री को यह उनकी तरफ से गिफ्ट है और उनका यह अभियान पूरे 15 दिन तक चलेगा। उन्होंने देश की सभी महिलाओं को संदेश दिया कि यह भारत देश हमारा है और इसे साफ-सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। इसकी शुरूआत हम सबको अपने घर से करनी चाहिए, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें और फल-सब्जियों के छिलके जो पशुओं को खिलाने वाले हैं, वो अलग रखें और जो फेकने वाले हैं वो कूड़े में डालें।
इस अवसर पर अनीता शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो अपने जन्मदिवस पर महंगे- महंगे केक काटकर और लाखों रुपया खर्च करने की बजाय लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हैं, क्योंकि जब हमारा भारत देश स्वच्छ होगा, तभी स्वस्थ होगा। उन्होंने संदेश दिया कि सब रोगों की एक दवाई, आस-पास रखो सफाई। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री सुदेश देशवाल, जिला उपाध्ययक्ष चित्रा शर्मा, ममता राघव व सुनीता बघेल, रेख नैन, ललिता गुलाटी, संगीता भाटी, शम्मी भारद्वाज, लक्ष्मी बघेल, अराधना मौर्या, कमलेश मौर्या, गीता मौर्या, सपना शर्मा, सारिका त्यागी, महिला मोर्चा मुजेसर मंडल अध्यक्ष सीमा धनखड, प्रीति, पुष्पा, निर्मला, संगीता, मीना, राजेन्द्र करेजा, बी.डी. कौशिक, पं० गंगाराम शास्त्री आदि ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

 

Related posts

विपुल गोयल व्यापारियों से कंबल मांग गरीबों को बांटकर स्वयं को महिमामंडित कर आखिर क्या साबित करना चाहते है?

Metro Plus

आईएमटी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाएगा: दीपक जैन

Metro Plus

रोटेरियन अनिल बहल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट में जोनल चेयर-एडमिन।

Metro Plus