Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा तरह-तरह की रोमांचक दौड़ आयोजित की गई

240 बच्चों ने कार्यक्रमों में भाग लिया
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 सितंबर: सैक्टर-21 स्थित हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के विशाल हरे भरे मैदान में छोटे-छोटे शिशुओं की तरह-तरह की रोमांचक दौड़ आयोजित की गई। हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के ट्रिनटी हॉल में नृत्य और रैम्प वॉक करके इन बच्चों ने अपनी कला द्वारा खूब तालियां भी बटोरी।
इस अवसर पर भिन्न-भिन्न स्कूलों के बच्चे अपने माता-पिता के साथ आए और लगभग 240 बच्चों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। हॉमर्टन ग्रामर स्कूल की प्रबंधन समिति की ओर से छोटे-छोटे नन्हे-मुन्नों के लिए पिंग-पांग रेस, बाधा दौड़ और छाता दौड़, अपनी मां के साथ डांस और रैम्प वॉक आदि आयोजित किए गए थे। सभी बच्चों ने कार्यक्रमों में बड़े जोश और उत्साह से भाग लिया और पुरस्कार में ट्राफी और मैडल प्राप्त किए। साथ ही उन्हें मधुर स्वलपाहार भी स्कूल की तरफ से दिया गया।
इस मौके पर प्रतियोगिता 3 वर्गो (21, 31, 41) में रखी थी। सभी विजेताओं के साथ अन्य सभी को विशेष पुरस्कार और प्रमाण-पत्र भी दिए गए। स्कूलों के बच्चों के साथ उनके प्रधानाचार्य और अध्यापक भी पधारे। कार्यक्रम में सबसे मोहक कार्यक्रम अपनी माताओं के साथ छोटे बच्चों का नृत्य था, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन स्कूल कि प्रिंसीपल अर्चना डोगरा के द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ। कार्यक्रम की सभी ने सराहना की और ऐसे कार्यक्रम स्कूल में होते रहने की कामना भी की।

Related posts

सुमित गौड़ ने राजस्थान चुनाव प्रचार में फूंकी जान

Metro Plus

मंत्री समर्थक टीपू बंसल और डिम्पल की ही थी टैंकर में पकड़ी गई अवैध शराब की 900 पेटियां, हुआ खुलासा!

Metro Plus

Rotary Club Delhi South ने 50 हजार चॉकलेट कृष्णपाल गुर्जर को उनके कार्यालय में भेंट की

Metro Plus