Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

Rotary Club तथा अग्रवाल समिति  द्वारा धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर लगाए गए रक्तदान शिविर, नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर तथा फिजियोथैरपी कैंप में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 24 सितम्बर: अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन द्वारा आज महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर, नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर तथा फिजियोथैरपी कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने भारी तादाद में आकर अपना चैक-अप कराया तथा रक्तदान किया। संस्था के प्रधान एडवोकेट जितेंद्र सिंगला की अगुवाई मेंं आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में तारा नेत्रालय द्वारा लगाए गए नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर में 225 लोगों ने अपने आखों की जांच करवाई जिसमें से 40 मरीज ऐसे निकले जिनकी आंखों में कमी पाई गई। इनका आप्रेशन अब नि:शुल्क किया जाएगा। जबकि रोटरी ब्लड बैंक द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया। फिजियोथैरेपी सैंटर में करीब 80 लोगों ने अपनी फिजियोथैरेपी कराई।
चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में भाजपा वित्त समिति के प्रदेश के चेयरमैन एवं उद्योगपति नरेंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में उद्योगपति विनोद गर्ग, उद्योगपति मुकेश मंगला, पत्रकार बिजेन्द्र बंसल, शैलेन्द्र गर्ग, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व सचिव महेन्द्र बब्बर तथा नानकचंद सरपंच आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन के फोटो पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्जवलित करके की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विनोद मित्तल ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक आसाराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश मंगला, सचिव लोकेश अग्रवाल, संगठन मंत्री राजू मित्तल, कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल, सुमित मंगला, डॉ० दीपक सिंगला, पंकज सिंगला, सीए बी.डी. गोयल, सूरज सिंगला आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अतिथिगणों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
इस मौके पर ललित गोयल, राजेंद्र गुप्ता, समाजसेवी युगल मित्तल, डॉ० बिजेन्द्र सिंगला आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
रोटरी ब्लड बैंक की टीम में शामिल संदीप, धर्म, मीना, रविन्द्र, खुशबु, अनिल जितेश, धीरज, नीरज, सुनील, विशाल तथा मनोज ने भी अपना कार्य बखुबी किया।

    

 

Related posts

Aftab Ahmed ने स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij पर किए जमकर प्रहार, हड़ताली Workers को दिया अपना भरपूर समर्थन

Metro Plus

सूरजकुंड मेला कब से कब तक और कौन होगा थीम स्टेट? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जादू का खेल, कठपुतली का नाच आदि कार्यक्रम कर मनाया बाल दिवस

Metro Plus