Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयरोटरीहरियाणा

फोर्टिस हॉस्पिटल ने लिया नदी अभियान में सहयोग का संकल्प

देश की सूखती नदियों को बचाने के लिए चल रहे देशव्यापी नदी अभियान में फोर्टिस हॉस्पिटल भी हुआ शामिल
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 सितंबर: देश की सूखती नदियों को बचाने के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल के सभागार में एक जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया जिसमें फरीदाबाद के नदी अभियान के स्वयंसेवकों ने फोर्टिस हॉस्पिटल के स्टॉफ को अपने उद्ेश्यों से अवगत कराया। फोर्टिस हॉस्पिटल के नव-निर्वाचित एमडी हरदीप ने अपने सहकर्मियों से इस अभियान में सहयोग देने और मोबाईल नंबर 8000980009 पर मिस कॉल की अपील की।
कार्र्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी क्राईम राजेश चेची ने भी नदी अभियान की सराहना करते हुए लोगों से इस अभियान के साथ जुडऩे की अपील की।
अंत में सभी स्टॉफ सदस्यों ने शपथ बोर्ड साईन किया और 8000980009 पर मिस कॉल करके नदी अभियान में सहयोग दिया। समारोह का संचालन डॉ० हेमंत अत्री ने किया।

Related posts

स्वस्थ समाज निर्माण मेें खेल की अहम् भूमिका: नगेन्द्र भड़ाना

Metro Plus

डॉक्टरों और मरीजों के बीच भरोसा फिर कायम हो: डॉ. गोयल

Metro Plus

भूपेन्द्र हुड्डा ने दिल्ली के दामाद की सेवा के लिए गरीबों को लूटने का काम किया

Metro Plus