Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई शनिदेव जयंती

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 27 मई: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-1में शनिदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सुबह जहां डॉ० अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शनिदेव जी पर काले तिल, काला कपड़ा व तेल इत्यादि चढ़ाते हुए उनका अभिषेक किया गया वहीं उनसे समाज में सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस मौके पर मंदिर के प्रधान डॉ० राजेश भाटिया ने कहा कि मंदिर प्रांगण में शनिदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिदेव सभी देवताओं में ऐसे देवता है, जोकि न्याय प्रिय हैं न्याय के लिए अच्छे से अच्छा वरदान देते है और कठोर से कठोर दंड भी देते है और जो भी श्रद्धालु उनकी सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है, वह उन पर हमेशा अपनी कृपा बरसाए रखते है और उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन भगवान शनिदेव का स्मरण करना चाहिए और ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे हम पुण्य के भागी बने। प्रधान डॉ० राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से जहां बच्चों को धार्मिक मूल्यों एवं परंपराओं के बारे में भी जानने का अवसर मिलेगा और वहीं साथ ही सनातन धर्म का प्रचार प्रसार को बल मिलेगा और बच्चों को पूजा के प्रति परिपक्व करने की प्रेरणा भी मिलेगी। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने हेतु साज सज्जा का मुख्य श्रेय मंदिर के दलपति अनिल चावला को जाता है।

इस शुभ अवसर पर प्रधान राजेश भाटिया के साथ उनकी धर्मपत्नी जनक भाटिया, शैला कपूर, जानवी भाटिया, अर्चना नरूला व स्कूल अध्यापकगण में निशी अदलखा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, चाहत नागी, कुमारी शालू, नेहा चौहान, रेखा जोहरा, नीतू भाटिया, नीलम सचदेवा, अनु भाटिया, प्रवेश भाटिया, शोभा शर्मा, मान्या रतड़ा, संदीप कौर, इंदु देशवाल, मोनिका मुद्गल, सीमा भाटिया, सुनीता गागर, नीतू रहेजा, रजनी खस, कुमारी हर्षिता, कुमारी हिमानी, विकास शर्मा, अशोक बैसला, गगन अरोड़ा तथा मंदिर सदस्यगणों में चेयरमैन बंसीलाल कुकरेजा, आई एस जैन, प्रेम बब्बर, अनिल चावला, आशीष अरोड़ा, सचिन भाटिया, अमित नरूला, शिवम तनेजा, जतिन गांधी व अन्य शामिल रहे।

Related posts

वैष्णोदेवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन हुई मां ब्रहमचारिणी की भव्य पूजा

Metro Plus

DHBVN: बिजली समस्या से जुझ रहे उद्योगपतियों ने XEN पर निकाली भड़ास?

Metro Plus

FMS में जन्माष्टमी उत्सव बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया

Metro Plus