Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

FSIA ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

स्वच्छता की शुरूआत अपने ही घर से करें: जी.एस.त्यागी
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 सितंबर: फरीदाबाद स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफएसआईए) एवं एनएसआईसी के संयुक्त तत्वाधान में सैक्टर-24 स्थित एफएसआईए कार्यालय से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर एनएसआईसी के सीनियर ब्रांच मैनेजर एस.एम.नोमान, नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन, एफएसआईए के प्रधान जी.एस.त्यागी सहित पूर्व प्रधान एम.एल.शर्मा, एनएसआईसी के बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर समीर अग्रवाल, विजय कुमार त्रिपाठी, सोनिया राठी अस्सिटेंट बिजनेस मैनेजर, एकांउटस मैनेजर संजय गर्ग, एफएसआईए के कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, महासचिव विराट सरीन, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कालरा, सनमीत कौर एक्जीक्यूटिव सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने संयुक्त रूप से सफाई की एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर पर संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्वेश्य अपने क्षेत्र को प्रदेश को सुंदर व आकर्षण दिखाना है और उसमें सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले हमें खुद जागरूक होना है उसके बाद हम दूसरों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि एफएसआईए की यह पहल काफी अच्छी है जिसके लिए वह सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते है।
इस मौके पर एनएसआईसी के सीनियर ब्रांच मैनेजर एस.एम. नोमान ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एक अच्छी पहल है जिसमें प्रत्येक भारतवासी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए और स्वयं इस स्वच्छता अभियान में जुड़कर अपना घर, अपने आस-पास को साफ सुथरा रखना चाहिए।
इस मौके पर एफएसआईए के प्रधान जी.एस.त्यागी ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थता का मूलमंत्र है। अगर हम साफ सुथरे रहेंगे तो आकर्षक लगेंगे और हमेें देखकर दूसरे भी हमारे जैसा बनने का प्रयत्न करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत अपने ही घर से करें। इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक देशवासी, प्रदेशवासी व जिलावासी अपनी-अपनी अह्म भागीदारी निभाएं।



Related posts

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन से समाज को बड़ी मदद: सिंगला

Metro Plus

आर.के. चिलाना ने अपने साथियों के साथ श्री गुर्जर को दी मंत्री बनने पर बधाई

Metro Plus

भारतीय जनता पार्टी 2 लाख नौकरियों युवाओं को देगी : विपुल गोयल

Metro Plus