Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

भारतीय विद्या कुंज स्कूल ने धूमधाम से मनाई रामलीला

नन्हे-मुन्ने बच्चे हनुमान व रावण की पोशाक पहन स्कूल पहुंचे
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
पल्ला/फरीदाबाद, 27 सितंबर: भारतीय विद्या कुंज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में रामलीला बड़ी धूमधाम से मनाई गई। स्कूल के छात्र-छात्राएं रामायण के पात्र बनकर स्कूल आए और मंच पर राम, सीता, हनुमान, कौशल्या, लक्ष्मण व रावण आदि के चरित्र को जीवन्त कर दिया।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र मोहम्मद आजाद ने राम का पात्र निभाया तो छात्रा नाज़रीन ने सीता का पात्र अदा किया। आतिया व आक्या ने भी सीता की वेशभूषा में अति आकर्षित लग रहीं थी। छात्र छितिज ने भी सीता बनकर सबके मन को मोह लिया तथा छात्रा महक कुमारी कौशल्या व छात्र कार्तिक हनुमान बने मोहिनी ने उर्मिला का व काजल ने मंथरा का अभिनय कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम शर्मा ने बताया कि रामलीला भगवान राम के पूरे जीवन की एक नाटकीय प्रस्तुति है, जो अपने युवा काल के राम के इतिहास से शुरू होती है और भगवान राम और रावण के बीच 10 दिनों के लिए युद्ध के साथ समाप्त होती है। महान हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार राम लीला एक पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जो हर साल 10 रातों के लिए मंच पर खेलती है। इस अवधि के दौरान एक बड़ा मेला आयोजित किया जाता है ताकि हर कोई राम लीला नाटक का आनंद ले सकें। उन्होंने बच्चों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा बड़ों की आज्ञा पालन करने का संदेश दिया।

Related posts

सत्य पराजित नहीं हो सकता: लखन सिंगला

Metro Plus

कांग्रेस की योजनाओं का फीता काटने में लगी भाजपा सरकार: तंवर

Metro Plus

हरियाणा में पहली बार भारतीय रेलवे का अधिकारी प्रशासक के तौर पर चलाएगा नगर निगम….

Metro Plus