Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

भारतीय विद्या कुंज स्कूल के अध्यापकों व विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
पल्ला /फरीदाबाद, 11 अक्टूबर: भारतीय विद्या कुंज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के अध्यापकों व विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान  के अंतर्गत विशेष रूप से आस-पास की क्षेत्रीय कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाया और साफ -सफाई की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० कुसुम शर्मा ने बताया कि वे इस प्रकार की गतिविधियां विद्यालय में आयोजित करते रहते है जिनसे समाज को व समाज में रहने वाले लोगो को एक अच्छा संदेश पहुंचे और वे जागरूक हो। जिससे आने वाले समय में पूरे भारत वर्ष में अच्छा माहौल बन सके और हर जगह साफ सफाई रहे और हर कोई स्वस्थ रहे। इस प्रकार की गतिविधियों से आने वाली पीढ़ी जो अभी विद्यार्थी है ये ही आने वाला कल है अगर ये आज से ही जागरूक रहेंगे तो आने वाले कल को काफी सुनहरा बना सकेंगे। तो हर किसी को आज के समय में जागरूकता की जरूरत है ताकि आने वाले भविष्य में एक स्वच्छ व स्वस्थ माहौल  बन सके।
इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी योगदान दिया और उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में भी इसी प्रकार से समय-समय पर जनहित के लिए इस प्रकार की गतिविधियां करते रहेंगे।

Related posts

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श युवाओं के लिए मार्गदर्शक: मुख्यमंत्री

Metro Plus

खोरी के लोगों को अपना कीमती सामान व भवन निर्माण सामग्री ले जाने का आज आखिरी मौका: डॉ. गरिमा

Metro Plus

Homerton Grammar स्कूल में 14 अक्टूबर को होगी स्वामी विवेकानन्द हॉमर्टन अकादमिक छात्रवृत्ति परीक्षा।

Metro Plus