Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

….जब भाजपाई अनीता शर्मा को ही टोलकर्मी ने नहीं बख्शा, बदसलूकी की शिकायत पुलिस को

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/पलवल, 23 अक्तूबर: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने औरंगाबाद टोलकर्मी पर अभद्र व्यवहार करने और बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत सदर थाने में देते हुए उचित कार्यवाही की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात्रि जब वह वृंदावन से वापस फरीदाबाद आ रही थी तो टोल बैरियर पर आधा किलोमीटर तक लगने वाले जाम के चलते उन्होंने कहा कि जाम को देखते हुए टोल को फ्री कर देना चाहिए। इस पर बूथ पर खड़े कर्मी ने उनसे दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो उक्त युवक जिसका नाम किशन था, ने अपने आपको युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बताया और उनसे कहा कि तुम मेरा जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ लेना। किशन नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था।
इतना ही नहीं, जो पर्ची टोलकर्मी ने उनको थमाई उस पर न तो गाड़ी का नंबर अंकित था और न ही कुछ साफ दिखाई दे रहा था। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे वो पर्चियों में भी धांधलेबाजी करते हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि वो इसकी शिकायत केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी करेंगी और ऐसे बदतमीज टोलकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करेंगी।

Related posts

स्वच्छता ही कोरोना का बचाव: डॉ०अशवनी गौड़

Metro Plus

RBI का आदेश अक्टूबर से अब नहीं निकाल सकेंगे ATM से 500 व 2000 के नोट

Metro Plus

हिसार एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होने से हिसार एक इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा: विपुल गोयल

Metro Plus