Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शिरडी सांई बाबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए ट्रैफिक के नियमों का पालन करने के निर्देश

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 अक्तूबर : सैक्टर-86 स्थित शिरडी सांई बाबा स्कूल फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रीगन कुमार, एस.डी.एम. फरीदाबाद, अतिथि डॉ. एम.पी. सिंह सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी, शशि अहलावत डिप्टी डी.ओ., सतेन्द्र कौर डी.ई.ई.ओ., हरपाल यादव चीफ ब्यूरो दैनिक भास्कर, निम्ब्रास अहमद एडवोकेट आदि ने कार्यशाला की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर डॉ. एम.पी. सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी, वाहन चलाते समय मोबाईल उपयोग न करने, बिना हैलमेट लगाए वाहन न चलाने, नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने को कहा और उससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से अवगत करवाया और उन्होंने कहा कि अगर हम सभी ट्रैफिक के नियमों का पालन करेंगे तो भविष्य में सड़क दुर्घटना नहीं होगी इससे हम भी सुरक्षित रहेगें और हमारा परिवार भी सुरक्षित रहेगा।
इस मौके पर शिरडी साई बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने व सेफ्टी बेल्ट लगाकर ड्राईविंग करने पर बहुत ही सुंदर रंगोली, हस्तकला, निबंध प्रतियोगिता व सुंदर नाटिकाओं द्वारा ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

Related posts

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो का पिटारा खोलेंगे मुख्यमंत्री : नगेन्द्र भडाना

Metro Plus

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने नए सत्र में आए छात्रों का स्वागत किया

Metro Plus

शहर तभी साफ-सुथरा दिखेगा जब हर आमजन की इसमें भागेदारी होगी: जितेन्द्र यादव

Metro Plus