Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

पुन्हाना शहर की रामलीला में किया गया लंका दहन

मैट्रो प्लस से कृष्ण आर्य की रिपोर्ट
पुन्हाना (मेवात), 17 अक्टूबर: शहर की बाल रामलीला कमेटी द्वारा मनोहारी रामलीला का आयोजन लगातार शहर में किया जा रहा है। बीती रात्रि रामलीला कमेटी द्वारा श्रीराम व राजा सुग्रीव के आहन पर वानर सेना द्वारा माता सीता की खोज, वानरों व संपाति संवाद, हनुमान जी द्वारा समुद्र पार कर लंका दहन का मंचन किया गया।
रामलीला कमेटी के हास्य कलाकार द्वारा जहां उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया गया। वहीं लंका दहन के दौरान हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका को उजाडऩे के मंचन के दौरान लोगों को जमकर फल बाटें गए। इसके बाद हनुमान जी व माता सीता का सवंाद बड़े मार्मिक ढंग से चित्रण किया गया। हनुमान जी द्वारा अपनी पहचान बताने के बाद माता सीता द्वारा उन्हें स्मृति के रूप में अपनी चूड़ामणि दी गई।
रामलीला के दौरान रामलीला कमेटी द्वारा समाजसेवी धर्मबीर सैनी व अशोक सैनी को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर ने विभाजन त्रासदी के पीडि़तों को किया नमन, राष्ट्रीय एकता पर दिया जोर

Metro Plus

सांसे मुहीम पर्यावरण के क्षेत्र में कर रही है सराहनीय कार्य: जितेंद्र यादव

Metro Plus

एसआरएस ग्रुप का अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ तैयार ‘एसआरएस नेस्ट नामक रिसोर्ट का शुभारंभ

Metro Plus