Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में धूमधाम से मनाया गया हेलोवीन-डे

नन्हें-मुन्नें बच्चे भूत-पिशाच तथा जादूगर की पोशाकों में सज स्कूल पहुंचे
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 अक्तूबर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किडिज विंग में हेलोवीन-डे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर किडिज वर्ग के सभी नन्हें-मुन्नें भूत-पिशाच, जादूगर की पोशाकों को पहन स्कूल पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्टून चलचित्रों के द्वारा किया गया जिसमें हैलोविन-डे के महत्व को दर्शाया गया। कुछ खूबसूरत कला जैसे इयर-बर्ड से कंकाल और पेपर पर चुड़ैलें चिपकाने की गतिविधि ने इस दिन को और भी मजेदार बना दिया।
इस मौके पर छात्रों ने भी कागज के लाल-टेन बनाए तथा ट्रिक और ट्रिट जैसी प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। बच्चों द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें सभी को यह संदेश दिया गया कि किसी भी डरावनी चीज को देखकर डरना नहीं चाहिए बल्कि उसका सामना करना चाहिए।
इस उपलक्ष्य पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि कभी भी किसी भी मुश्किल समय में हमें डरना नहीं चाहिए उस समय हमें अपना होंसला बनाए रखना चाहिए ताकी हम उसका डट कर सामना कर सकें और अपनी जीत हासिल कर सकें।
इसी के साथ स्कूल की प्रधानाचार्य शशी बाला ने सभी छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की प्रशन्सा की और छात्रों को अपने जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दी।

Related posts

तिगांव विधानसभा में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल: राजेश नागर

Metro Plus

Escorts के एलुमुनी ने वर्षों बाद मिलकर यादगार समय बिताया।

Metro Plus

एसवीसी बैंक में किया जाएगा नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन

Metro Plus