Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद में पहली बार प्रसिद्व जादूगर सम्राट सी.पी. यादव 7200 सेकंडस का नॉनस्टाप जादूई मनोरंजन

4 नवंबर से जादू महल दशहरा ग्राउण्ड फरीदाबाद में शुरू होने जा रहा है
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता/जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 अक्तूबर: फरीदाबाद में पहली बार अपने जादू की कला को दिखाने आपके बीच शहर के प्रसिद्व जादूगर सम्राट सी.पी. यादव द्वारा 4 नवंबर से जादू महल दशहरा ग्राउण्ड फरीदाबाद में शुरू होने जा रहा है। बता दे कि इस शो कि खास बात ये है कि यह एक फैमली शो है जिससे शहर के सभी लोग इस जादू का आंनद अपनी फैमली के साथ उठा सकते है।
बता दे कि जादूगर सीपी यादव दुनिया के 9 देशों सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, लन्दन, मॉरिशस, नेपाल, साउथ अफ्रीका, बुरूडी आदि देशों में अपनी धूम मचाने के बाद व सुपरहिट हाउसफुल शो का व 5 विश्व कीर्तिमानों के साथ Colors Channel पर INDIAS GOT TALENT  में आग का सबसे खतरनाक जादू का प्रदर्शन कर चुके हैं।
जादूगर सम्राट सी.पी. यादव ने बताया कि फरीदाबाद में पहली बार शो का सबसे खतरनाक जादू चलते हुए पंखे से जादूगर सीपी यादव का आर-पार होना व खाली हाथों से नोटों की बारिश करना, पलक झपकते ही इंसान का गायब होना, 1 ब्लेड खाकर सैंकड़ो ब्लेडों की दुकान लगा देना, गर्दन को काटकर अलग कर देना व लड़की को काट देना , जिन्दगी और मौत के खैल जो आपने कभी नहीं देखे होंगे व सैंकड़ो मनमोहक जादू के खेल जोकि आपको फरीदाबाद में पहली बार जादूगर सम्राट सी.पी. यादव द्वारा देखने को मिलेगें।
जादूगर सम्राट सी.पी. यादव ने बताया कि 4 नवंबर से यह शो आपके ही शहर में दशहरा मैदान में शुरू होने जा रहा है जिसका प्रतिदिन 2 शो 1 बजे व 6:30 बजे व रविवार 3 शो 1 बजे, 4 बजे व सायं 7 बजे तक होगा।

Related posts

भाजपा सरकार में बडख़ल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य: सीमा त्रिखा

Metro Plus

अब रेन बसेरों में होंगी सभी सुविधाएं, निगमायुक्त ने कड़ा रूख अपनाते हुए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।

Metro Plus

जगजीत सिंह चुने गए RWA सैक्टर-29 के प्रधान

Metro Plus