Metro Plus News
फरीदाबाद

जगजीत सिंह चुने गए RWA सैक्टर-29 के प्रधान

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता /सतीश भारद्वाज की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 सितम्बर:
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सैक्टर-29 के चुनावों में जगजीत सिंह को प्रधान चुना गया है। इसके अलावा महासचिव पद पर योगेश दत्त तथा कोषाध्यक्ष पद पर बी.के. मिश्रा निर्वाचित हुए हैं। वर्ष 2019-2022 के लिए म.न.-1380 से 1891 की इस RWA के इन त्रिवार्षिक चुनावों में कुल 770 वोट पड़े जिसमें महासचिव योगेश दत्त को सर्वाधिक 436 वोट मिले। प्रधान जगजीत सिंह को 391 तथा कोषाध्यक्ष बी.के.मिश्रा को 397 वोट मिले।
चुनाव जीतने के बाद महासचिव योगेश दत्त ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम जनता के विश्वास पर खरे उतरते हुए क्षेत्र में सर्वसमाज के सहयोग से जनहित व विकास के लिए कार्य करेंगे।

Related posts

सेव फरीदाबाद ने पार्को को पार्किंग बनाने के खिलाफ अभियान चलाया

Metro Plus

पीने को पानी नहीं व बिजली नहीं बडख़ल विधानसभा के लोगों का हुआ बुरा हाल: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

शहर के ब्रांडेड प्राइवेट स्कूलों को घसीटा जाएगा हाईकोर्ट में, अवमानना याचिका की जाएगी दायर!

Metro Plus