Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

Shine Studio को अभिनेत्री जुही चावला ने Best Wedding Photography के लिए Wedding Mantra Award-2017 के सम्मान से नवाजा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
दिल्ली/फरीदाबाद, 2 नवम्बर: शहर के नामी-गिरामी Shine Studio को Wedding Mantra Award-2017 के सम्मान से नवाजा गया है। दिल्ली के छतरपुर फार्म में आयोजित एक भव्य समारोह में Best Wedding Photography के लिए यह अवार्ड बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री जुही चावला ने Shine Studio के अनिल गर्ग तथा उनके दोनों बेटों स्माईल गर्ग व शाईन गर्ग को दिया। अवार्ड के समय तीनों पिता-पुत्र को एक ही ड्रैस में देखकर समारोह की मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात अभिनेत्री जुही चावला ने उनकी कई बार खुले दिल से तारीफ भी की।
गौरतलब रहे कि वैवाहिक कार्यक्रमों से संबंधित Wedding Mantra नामक मैगजीन निकालने वाली एक कंपनी ने दिल्ली के छतरपुर फार्म में एक समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में देशभर से उन लोगों को सम्मानित किया गया था जिन्होंने वैवाहिक संबंधी कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों के अंदर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इसी के चलते फरीदाबाद के शाईन स्टूडियो को उक्त कंपनी ने वेडिंग के क्षेत्र में बेस्ट फोटोग्राफी के लिए चुनकर उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया।

Related posts

फरीदाबाद में पिछले 50 सालों में जो काम नहीं हुए वह काम भाजपा सरकार के आने पर हुए: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

पुलिस से लोगों को जोडऩे के लिए फेसबुक पेज बनाओ और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाओ: पुलिस कमिश्रर

Metro Plus

निगम कमिश्रनर ने किस जेई को किया सस्पेंड? SDO को भी कारण बताओ नोटिस किया जारी, पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus