Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादरोटरीहरियाणा

Rotary Club Faridabad Industrial Town ने रक्तदान शिविर में किया 40 यूनिट रक्त एकत्रित

देश में हर चीज के उद्योग है लेकिन खुन को कोई उद्योग ना है और ना हो सकता है: नगेन्द्र भड़ाना
रक्तदान शिविर में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 नवंबर: आज विज्ञान ने तरक्की तो बहुत कर ली है लेकिन वो भी अब तक रक्त का विकल्प नहीं खोज पाया है। आज देश में हर चीज के उद्योग है लेकिन खुन को कोई उद्योग ना है और ना हो सकता है। ये तो सिर्फ इंसान ही इंसान को दे सकता है। इसलिए रक्तदान के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा आगे आना चाहिए खासकर नौजवानों को क्योंकि जवानी में खून तेजी से बनता है। उक्त विचार एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने आज यहां रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन द्वारा डबुआ कालोनी स्थित ए.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। इस अवसर पर निगम पार्षद मनबीर भड़ाना, रोटरी क्लब के प्रधान नवीन गुप्ता, सचिव डॉ०सुमित वर्मा, शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ०सुभाष श्योराण, सुरेश चन्द्र, अतुल देव सर्राफ आदि ने रक्तदाताओं की हौंसलाअफजाईं कर उन्हें रक्तदान करने से होने वाले शारीरिक फायदों से अवगत कराया। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप इस शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जिसमें से 10 यूनिट रक्त तो केवल महिलाओं का था। इस रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद संस्कार के प्रधान अनिल गर्ग, ललित भड़ाना, शिक्षाविद्व आर.के.शर्मा, रामबीर भड़ाना, अमित कुमार के साथ-साथ एनटेक कम्प्यूटर के नरेश चौहान व युवा सेन समाज के कुलदीप सेन अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे।
गौरतलब रहे कि आजकल शहर में डेंगू, मलेरिया व वायरल जैसी घातक बीमारियों का जोर चल रहा है और इन बीमारियों से जुझ रहे मरीजों के लिए रक्त की कमी हो रही है। इसी के मद्देनजर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन द्वारा मेघा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रक्त की इस कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उक्त रोटरी क्लब ने ए.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में यह कैम्प लगाया था।

  

 

Related posts

जरूरतमंदों की सेवा व सहायता करने वाला ही सच्चा समाजसेवी होता है: विपुल गोयल

Metro Plus

Senior Citizen Club द्वारा आयोजित संगीत संध्या में प्रकाशदीप स्कूल के बच्चों ने दिया शांति और अहिंसा का संदेश

Metro Plus

महेन्द्र प्रताप के पक्ष में गांव बड़ोली में उमड़ा जनसैलाब

Metro Plus