Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जन्मदिन पर रक्तदान शिविर पुण्य का कार्य: विपुल गोयल

शिविर में 214 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 नवंबर: प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जन्मदिन के उत्सव को सामाजिक कार्यो से जोडऩा दूसरों को अपने समाज के प्रति उत्तरदायित्वों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से शिविर का आयोजन खास मौके पर लगाने से इसकी महत्वपूर्णता और अधिक बढ़ जाती है।
इस अवसर पर उद्योगपति एस.एस. बांगा बधाई के पात्र हैं। सैक्टर-58 स्थित विक्टोरा कंपनी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। शिविर में 214 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर का आयोजन सार्क चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जनरल असेंबली मेंबर और विक्टोरा कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.एस. बांगा के 60वें जन्मदिन  के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था।
इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल ने कहा कि जन्मदिन ही नहीं बल्कि हर खास मौके पर समाज को प्रेरित करने के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए। जिससे युवा पीढ़ी भी सीख ले। वे अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील हों। उन्होंने शिविर में जाकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर विधायक नागेंद्र भड़ाना, बीजेपी नेता राजेश नागर, विश्व पंजाबी संस्थान के अध्यक्ष विक्रमजीत साहनी, एफआईए के अध्यक्ष संजीव खेमका, आरएसएस बौद्धिक प्रकोष्ठ के सह प्रमुख गंगाशंकर मिश्र, राजकुमार अग्रवाल, विक्टोरा के संस्थापक जी.एस. बांगा, एस.एस. बांगा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गज उपस्थित थे।

Related posts

बीके हाई स्कूल के छात्रों ने किए स्वर्ण पदक हासिल

Metro Plus

वैश्य समाज के स्वयंभू मठाधीश जे.पी.गुप्ता ने घुटने टेके, कृष्णपाल के आगे हुए नतमस्तक

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी साई धाम के लिए बस हुई रवाना

Metro Plus