Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालन बना अंतर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन

विश्वविद्यालय ने महिला एवं पुरूष दोनों वर्गों में जीते खिताब
मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 नवंबर: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने पुरूष एवं महिला दोनों वर्गों में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने खिलाडिय़ों को जीत पर बधाई दी तथा उनका हौसला बढ़ाया। वाईएमसीए विश्वविद्यालय की महिला टीम ने फाइनल में एनजीएफ कॉलेज को 39.11 से हराया जबकि सत्य कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार, पुरूष वर्ग में वाईएमसीए विश्वविद्यालय की टीम ने श्रीराम कॉलेज को हराकर खिताबी मुकाबला जीता तथा एनजीएफ कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ० राजेश भारद्वाज ने बताया कि एनजीएफ कॉलेज पलवल में आयोजित अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिता में फरीदाबाद व पलवल जिले के 16 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें वाईएमसीए विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा तथा खिलाडिय़ों ने पुरूष व महिला दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए।

Related posts

Modern DPS में Sports Day पर छात्रों ने दी अपनी शानदार प्रस्तुति

Metro Plus

रि-साईकिल व रियूज पर फोकस केंद्रित न किया तो आने वाले समय में गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है: जे.पी. मल्होत्रा

Metro Plus

FMS में इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Metro Plus