Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

जिला वॉली-बॉल चैंपियनशिप का आगाज, 25 टीमों ने लिया भाग

प्रतियोगिता जिला वॉली बॉल संघ के बैनर तले सैक्टर-56 के ग्राउंड पर हो रही है
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 नवंबर: सैक्टर-56 के मैदान पर जिला वॉली-बाल संघ द्वारा जिला चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। फौगाट संस्था के चेयरमैन चौ० रणवीर सिंह ने खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया तथा सर्विस करके विधिवत मैच शुरू कराया। जिला वॉली-बॉल संघ सचिव रमेश बूरा ने टॉस उछाला। जिला वॉली-बॉल संघ के प्रधान सतीश फौगाट ने बताया कि इस आयोजन में कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं। तीन वर्गो में इसे बांटा गया है। लड़कियां, अंडर-19 लडके व ओपन वर्ग लड़कियों की केटेगरी में Modern DPS ग्रेटर फरीदाबाद ने पहला व Holy Child स्कूल सैक्टर-28 फरीदाबाद ने दूसरा स्थान पाया। फाइनल मुकाबले में Modern DPS ने होली चाइल्ड को लगातार दो सेटों में 25-17 व 25-11 से शिकस्त दी। आज के प्रथम चरण के मुकाबलों में Pinewood International School पावटा ने इकरा स्कूल फतेहपुर तगा को 25-11 व 25-10 से शिकरत दी B.N. School ने St. Luke स्कूल को हराया फौगाट स्कूल ने लगातार दो सेट अपने नाम किए और Green Field स्कूल सुनपेड़ को भारी अंतर से (25-07) से व (25-04) से हराकर अगले चरण में प्रवेश पाया। रावल इंटरनेशनल स्कूल ने स्वामी धर्मानंद स्कूल को पछाड़ा। AVN सै०-19 ने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल तिगांव को हराया DAV School सै०-14 फरीदाबाद ने मॉडर्न कान्वेंट स्कूल सै०-46 को हराया।
इस प्रतियोगिता के आधार पर जिला चैंपियन टीम अलग-अलग वर्ग में चुनी जाएगी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस मौके पर बोलते हुए वॉली-बॉल संघ के जिला प्रधान सतीश फौगाट ने कहा कि वॉली-बॉल खेल को ऊंचाइयां प्रदान करना ही संघ का ध्येय है और यकीनन हम निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर विभिन्न टीम कोच दीप चंद डागर, राहुल सिंह, जसवीर, अमरेंदर पांडेय, गिरीश, शशि चौधरी एसोनम सिंह, प्रतीक कैलाश चंद आर्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

DAV शताब्दी कॉलेज के छात्रों द्वारा मतदाता रैली का आयोजन

Metro Plus

समाजसेवी टेकचंद अग्रवाल की पुण्यतिथि पर परिजनों ने किए 8 पंखे श्री वैश्य अग्रवाल समाज को भेंट।

Metro Plus

रोटेरियन्स द्वारा दिव्यांग व गरीब बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण करवाया व एक ऑटोरिक्शा भेंट किया

Metro Plus