Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

राजस्थान एसोसिएशन और रोटरी क्लब ग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 नवम्बर: सैक्टर-14 स्थित एम.आर.सी.एस. स्कूल रेडक्रॉस कंपाउंड में राजस्थान एसोसिएशन द्वारा संचालित, रोटरी क्लब ग्रेस, रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन, मारवाड़ी युवा मंच, माहेश्वरी युवा संगठन एवं तेरापंथ युवक परिषद की ओर से संयुक्त रुप से एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी आए जिन्होंने रक्तदान कर रहे प्रत्येक व्यक्ति का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर मनोज रूंगटा, जो कि इस रक्तदान शिविर के संयोजक रहे उन्होंने बताया कि शिविर में 50 यूनिट ब्लड रक्तदान द्वारा प्राप्त किया गया। साथ ही राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बजाज एवं मनोज रूंगटा ने नए युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह इस कार्य में ज्यादा से ज्यादा सहयोग दें और अपने जैसे और युवाओं को भी प्रोत्साहित करें क्योंकि रक्तदान करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती है। मौसम के कारण पनपने वाले मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू आदि में रक्त की आवश्यकता बहुत होती है। यदि इस प्रकार के शिविरों में युवा लोग और वह लोग जो रक्तदान करने में समर्थ है अगर वह रक्तदान करें तो ऐसी कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
इसी के साथ रोटरी क्लब ग्रेस के प्रधान गौतम चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच के प्रधान विमल खंडेलवाल, माहेश्वरी युवा संगठन के प्रधान संदीप एवं तेरापंथ युवक परिषद के प्रधान राजेश जैन ने सभी रक्तदान करने आए व्यक्तियों का हौसला बढ़ाया एवं धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर राजस्थान एसोसिएशन के प्रमुख महासचिव राजकुमार अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन एम.एस. लड्ढा, मधुसूधन माटोलिया, संजीव जैन, मनोज अग्रवाल, प्रदीप पांड़यिां, रोशन लाल बोरड, इंद्र चंद, मयंक पारीक एवं सभी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा इस रक्तदान शिविर का सफल आयोजन संपन्न किया गया।

Related posts

DPS ग्रेफा की मैराथन में अंहिसा परमो धर्म का संदेश दे सामूहिक दौड़े शहरवासी!

Metro Plus

शिव महापुराण कथा में शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर लिया कथा व्यास श्रद्वेय मां भावना का आर्शीवाद

Metro Plus

यूपीएससी परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए: डा० अमित अग्रवाल

Metro Plus