Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब अरावली फरीदाबाद ने सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भेंट किए बैंच: विशाल परनामी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 नवम्बर: रोटरी क्लब अरावली फरीदाबाद द्वारा तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित गांव नचौली के सरकारी स्कूल में 100 बैंच भेंट किए। इस अवसर पर गांव नचौली के सरपंच एवं तिगांव भाजपा निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुधीर नागर ने पूरी क्लब की टीम का आभार जताया एवं धन्यवाद किया। सुधीर नागर ने कहा कि क्लब द्वारा जो योगदान आज इस स्कूल को दिया गया है उसके लिए वह नचौली गांव की तरफ से आपका आभार जताते है।
इस मौके पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए प्रधान विशाल परनामी ने कहा कि रोटरी क्लब अरावली फरीदाबाद का दूसरा नाम समाजसेवा है। उन्होंने कहा कि क्लब समय-समय पर इस तरह की कार्यक्रमों का आयोजन का शिक्षा को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब समय-समय पर रक्तदान, चिकित्सा शिविर, गरीब बच्चों को कपड़े, कप्यूटर, शिक्षा सामग्री आदि वितरित करना सहित अन्य सामाजिक कार्यो में सदैव अपनी अहम भूमिका बनाए रखता है।
इस मौके पर डीजीई रोटेरियन विनय भाटिया ने अरावली क्लब के सभी पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब को बुलंदियों पर पहुंचाने में ऐसी टीम का होना बहुत जरूरी है जोकि अपने कार्यो को सही तरीके से करते हुए समाजसेवा में अग्रणीय भूमिका निभाए।
इस अवसर पर क्लब के डिस्ट्रिक गर्वनर इलैक्ट रोटेरियन विनय भाटिया, डिस्ट्रिक डायरेक्टर मीट रोटेरियन मोहित आनंद भाटिया, प्रधान रोटेरियन विशाल परनामी,सचिव रोटेरियन सुमित बोहरा सहित सदस्य रोटेरियन प्रशांत गर्ग, सचिन चिलाना, निर्मल प्रशाद, दिनेश गुम्बर, अन्नू, दीक्षा परनामी, रोटेरियन गोयल आदि उपस्थित थे।

Related posts

माता पिता की सेवा करने से अपार सुख प्राप्त होता है: दीपक यादव

Metro Plus

साइबर फ्रॉड: प्रीपेड टेलीग्राम टास्क को लेकर पुलिस ने की एडवाईजरी जारी

Metro Plus

Business India Contest प्रतियोगिता युवा वर्ग की रचनात्मक व प्रभावी बिजनेस आईडिया को आगे लाने में सहायक सिद्ध होगी: मल्होत्रा।

Metro Plus