Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फौगाट स्कूल के छात्र निखिल राष्ट्रीय ताइक्वांडो में चयनित हुए

फौगाट स्कूल ने स्टेट ताइक्वांडो मेें जीते चार पदक
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/पलवल, 29 नवंबर: डीएवी पब्लिक स्कूल पलवल में 15वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा प्रदेश के 20 जिलों के लगभग 600 खिलाडिय़ों  ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले से लगभग 50 खिलाडिय़ों  ने शिरकत की। सैक्टर-57 स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल के 5 खिलाडिय़ों ने भी इस प्रतियोगिता में सांझेदारी की और चार खिलाड़ी पदक पाने में कामयाब रहे। फौगाट स्कूल के छात्र निखिल त्यागी ने अंडर-45 किलोग्राम जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता। छात्र कुलदीप 45-48 किलोग्राम कांस्य, छात्र हेमंत 48-51 कांस्य और ओमदत्त 51-55 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक पाने में सफल रहे।
इस अवसर पर कोच वासु शर्मा ने बताया कि स्वर्ण व रजत पदक विजेता 2 से 4 फरवरी शिमला, हिमाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। फौगाट पब्लिक स्कूल का छात्र निखिल त्यागी भी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली हरियाणा की टीम का हिस्सा होगा।
इस मौके पर फौगाट पब्लिक स्कूल के निदेशक सतीश कुमार फौगाट ने खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फौगाट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी खेलों में विशेष रूचि लेकर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। स्र्वागीण विकास में खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। स्कूल में आयोजित सादे समारोह में सतीश फौगाट ने होनहार खिलाडिय़ों को बधाई दी और ताइक्वांडो कोच वासु शर्मा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या निकेता सिंह, चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह, स्टॉफ दीपचंद डागर, योगेश गहलोत, गोविंद सिंह, ज्योति भारद्वाज, पूर्णिमा, मीना, जोगिंद्र कुमार, साक्षी मिश्रा, कुनाल राजपूत, उषा सिंह, ऋतू चौधरी, वीना शर्मा, राजबाला, सोनू हुड्डा, दीपशिखा मलिक, अनीता भट्ट, पूनम श्रीवास्तव, माया चौधरी, कुमकुम आदि उपस्थित थे।

Related posts

पीयूष ग्रुप के मालिकों के खिलाफ भगवान ने कराया मुकदमा दर्ज

Metro Plus

बाल दिवस पर द्रोणाचार्य स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के महत्व का संदेश।

Metro Plus

निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास द्वारा समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का किया जा रहा है तुरंत समाधान!

Metro Plus