Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बिना दहेज के शादी करने की होड़ ला सकती है बड़ा बदलाव: विपुल गोयल

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 दिसबंर: उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बीजेपी के जिला सचिव सचिन ठाकुर समेत उन सभी युवाओं की तारीफ की जिन्होंने बिना दहेज के शादी कर समाज के सामने उदाहरण पेश किया है। युवा भाजपा नेता सचिन ठाकुर का विवाह भी सादगीपूर्वक सम्पन्न हुआ और उन्होंने बिना दहेज के शादी कर उदाहरण पेश किया है।
इस अवसर पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पहुंचकर वर-वधू को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उद्योग मंत्री गोयल ने ठाकुर परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस परिवार ने सादगीपूर्वक अपने बेटे की शादी करके समाज को एक अच्छा संदेश देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ठाकुर परिवार ने कन्यापक्ष वालों से एक रूपये लेकर समाज को आइना दिखाया है और दहेज प्रथा पर अकुंश लगाने की एक सराहनीय पहल की है, जिसके लिए ये परिवार बधाई का पात्र है।
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि समाज में फैल रही दहेज प्रथा जैसी कुरीति को रोकने के लिए सचिन ठाकुर जैसे युवा नेता ने इसकी शुरुआत अपने परिवार से की है, जिससे समाज में फैल रही दहेज प्रथा जैसी बुराई पर पूर्ण रुप से पाबंदी लगाई जा सके। उद्योगमंत्री ने समाज की छत्तीस बिरादरियों से आह्वान किया कि वह दहेज प्रथा का बहिष्कार करते हुए अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलवाएं और उनके शादी-ब्याह सादगीपूर्वक करके इस प्रचलन को बढ़ावा दें। शादी समारोह में शहर के अन्य समाजसेवी और कई पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया और वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर सचिन ठाकुर ने कहा कि दहेज प्रथा हर समाज के लिए अच्छी नहीं है इसलिए इस प्रथा को खत्म करने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए।

Related posts

विपुल V/s मनमोहन: कृष्ण बनेंगे किसके सारथी ?

Metro Plus

अब रेन बसेरों में होंगी सभी सुविधाएं, निगमायुक्त ने कड़ा रूख अपनाते हुए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।

Metro Plus

FMS में इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Metro Plus