Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए कवि महेंद्र शर्मा मधुकर को विशेष सम्मान से विभूषित किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 दिसम्बर: संस्कार भारती फरीदाबाद की संत सूरदास इकाई के तत्वावधान में काव्यकल्लोल की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में ए.के. राय प्रधान शिव शक्ति मन्दिर की अध्यक्षता में व मुख्य आगन्तुक डॉ.ऋचा गुप्ता प्रान्त मंत्री संगठन सदस्य और कमांडो समोद सिंह सह संयोजक जिला फरीदाबाद द्वारा कवि महेंद्र शर्मा मधुकर को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।
इस मौके पर प्रेम अज्ञान, उमेश कुमार राठी, शिव प्रभाकर ओझा, नवनीत नवल, आशुतोष कुमार भारद्वाज, सूरज मणि त्रिपाठी, सीमा भारती, माता कौशल नागपाल व अन्य कई विशिष्ठ लोग उपस्थित रहे एवं स्वदेश चरौरा प्रान्त मातृशक्ति प्रमुख की विशेष उपस्तिथि रही।
इस अवसर पर सभी कवि मित्रों ने राष्ट्र आराधन में अपने काव्य पुष्प अर्पित किए। अंत में आभार प्रकट करते हुए आदरणीया डॉ. ऋचा गुप्ता ने संस्कार भारती फरीदाबाद के सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लगनशील रहते हुए सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहकर संगठनात्मक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

Related posts

हरियाणा सरकार द्वारा 60 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों को 1200 रूपये पैन्शन राशि

Metro Plus

नरेंद्र भाटिया बने श्री हनुमान मंदिर सभा सैक्टर-23 के नवनियुक्त प्रधान

Metro Plus

फरीदाबाद क्षेत्र में होने वाली जन-आक्रोश रैली को लेकर लोगों में उत्साह: लखन सिंगला

Metro Plus