Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव रचना यूनिवर्सिटी में पीएचडी के बैच के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ आयोजित, पीएचडी की सीटें हुई फुल

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 18 जनवरी: मानव रचना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नाम से जाने जानी वाली मानव रचना यूनिवर्सिटी क्वालिटी एजुकेशन देेने के उद्देश्य को हर रूप में आगे लेकर जा रही है। मानव रचना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के रूप नैक की ए ग्रेड मान्यता प्राप्त करने वाली मानव रचना यूनिवर्सिटी ने अपने इस सैशन के लिए सभी पीएचडी सीटें फुल कर ली। पीएचडी बैच के लिए यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। 54 स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किए गए इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में 24 सीटें मैनेजमेंट व अन्य सीटें एप्लाईड साइंसिज, इलैक्ट्रोनिक्स, कंप्यूटर साइंस व मकैनिकल इंजीनियरिंग के लिए है।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत हवन की पवित्र अग्नि के साथ की गई। इस मौके पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अमित भल्ला, एमआरईआई के एमडी व एमआरयू के वाइस चांसलर डॉ. संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की गतिविधियों से स्टूडेंट्स को डॉयरेक्टर एडमिशन ब्रिगेडिर (रिटायर्ड) एस.एन.सेतिया ने अवगत कराया। वहीं एमआरयू के बारे में एमआरयू के डीन अकैडमिक्स डॉ. एम.एस.खुराना ने स्टूडेंट्स को बताया।
इस मौके पर स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए प्रोफेसर (डॉ.) संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मानव रचना यू्निवर्सिटी हमेशा से रिसर्च पर फोकस करती आई है। पीएचडी में नई खोजों के साथ डोक्यूमेंटेशन व आंकड़ों का अहम रोल होता है। अब सभी एक नए फेस में प्रवेश करने जा रहे हैं, वहां पर एक सही मैंटर उनको अलग दिशा दिखाएगा। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी की। सही टॉपिक का चयन करें और सही मैंटर के मार्गदर्शन में रह कर कुछ नया लेकर आए।IMG_4485

Related posts

लायंस क्लब फरीदाबाद एवरसाईन ने लगाया रक्तदान शिविर

Metro Plus

15 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स और ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ

Metro Plus

SDM परमजीत चहल के प्रयासों से महाविद्यालय में लगा RO प्लांट, छात्रों की पानी की समस्या हुई दूर।

Metro Plus