Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनता की हर जरूरत का पूरा-पूरा ध्यान रख रही है भाजपा सरकार: देवेंद्र चौधरी

देवेंद्र चौधरी का आर.डब्लयू.ए गुलमेहर रेजीडेन्सी ने किया जोरदार स्वागत
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 दिसम्बर: अशोका इन्केलव पार्ट-3 स्थित आर.डब्लयू.ए गुलमेहर रेजीडेन्सी ने रेजीडेन्सी में नवनिर्मित सड़क को बनाए जाने पर वरिष्ठ उप-महापौर एवं भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र चौधरी का आभार जताया एवं उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर आर.डब्लयू.ए गुलमेहर रेजीडेन्सी के प्रधान डॉ.पी.के.झा, महासचिव नरेश वांचू, कोषाध्या डी.एस.रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने देवेंद्र चौधरी का फूलो की माला से स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ जिला सचिव मदन पुजारा, मण्डल अध्यक्ष विरेंद्र यादव, पार्षद जितेंद्र यादव बिल्लू, उमेश भाटी सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर देवेंद्र चौधरी ने कहा कि देश व प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो रहे है जिससे जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। श्री चौधरी ने कहा कि विकास की असली परिभाषा भारतीय जनता पार्टी है जिसे चुनावो के समय जनता से जो वायदे किए थे वह सभी वायदे पूरे हो रहे है और जो-जो क्षेत्र पिछले काफी वर्षो से पिछड़े पड़े थे उन क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण करने में भाजपा ने प्राथमिकता दिखाई है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है जिसे जनता बखूबी समझ चुकी है।
इस अवसर पर जिला सचिव मदन पुजारा, पार्षद जितेंद्र यादव ने भी उपस्थितजनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर और भाई देवेंद्र चौधरी ने सदैव इस क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उन्हें हल करवाया है।
इस मौके पर आर.डब्लयू.ए गुलमेहर रेजीडेन्सी के प्रधान डॉ. पी.के.झा ने कहा कि वह समस्त आरडब्यूए की और से आपका आभार जताते है जिन्होंने इस रेजीडेन्सी में विकास की बहार लाई है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सदैव आपकी आभारी रहेगी और सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेगी।

Related posts

कॉरपोरेट लीड्स ने अपने एंटरप्रय्नोरियल सफर को मानव रचना स्टूडेंटस से किया सांझा

Metro Plus

रैडक्रॉस सोसायटी सचिव डीआर शर्मा पदोन्नत होकर बने हरियाणा राज्य शाखा के मानद सचिव

Metro Plus

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली

Metro Plus