Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भारी बारिश के बीच शशि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
मुंबई, 5 दिसबंर: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का निधन सोमवार शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 79 वर्षीय अभिनेता शशि कपूर पिछले कई सालों से किडनी से जुड़ी समस्या से गुजर रहे थे। शशि कपूर के निधन की खबर सुनते हैं बीते रोज अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, रानी मुखर्जी समेत कपूर खानदान के कई सितारें उनके घर पहुंचे। वहीं आज मंगलवार को तेज बारिश के बीच शशि कपूर का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित घर से सातांकुंज हिंदू श्मशान घाट ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पिता के अंतिम संस्कार के लिए शशि कपूर के बेटे करण कपूर और बेटी संजना यूएस से मुंबई आ चुके हैं, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, संजय दत्त, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, रतना पाठक शाह समेत कई सेलेब्स शशि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Related posts

Manav Rachna में भूजल प्रणाली की गणितीय मॉडलिंग पर हुआ राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन।

Metro Plus

NSG कमांडो बन सचिन हरसाना ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान: लखन सिंगला

Metro Plus

राजस्थान एसोसिएशन द्वारा दीवाली व गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया

Metro Plus