Metro Plus News
एजुकेशनराजनीतिराष्ट्रीय

पंजाबी यूनिवर्सिटी में महाराजा अग्रसेन की एकेडमिक चेयर स्थापित करने पर आभार

आयूष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
जालंधर, 6 दिसम्बर: पंजाबी यूनिवर्सिटी में अग्रवाल समाज के जन्मदाता महाराजा अग्रसेन की एकेडमिक चेयर स्थापित करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के प्रधान आयूष अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन सदा लोक कल्याण में ही बीता। उन्होंने राज्य में शांति स्थापना के लिए वैश्य वंश की स्थापना कर पशु-बलि की कुप्रथा का अंत किया। महाराजा अग्रेसेन ने जहां भारत में एक गणतांत्रिक शासन व्यवस्था, समाजवाद, समरसता व समानता का पाठ पढ़ाया, वहीं पर राम राज्य की स्थापना कर ऐसे संस्कारी पुत्र दिए जो आज भी पूरे विश्व का भरण पोषण कर अपना कीर्तिमान स्थापित कर रहे है।
आयूष अग्रवाल ने कहा कि जनहित के लिए समर्पित ऐसी महान विभूति की पंजाबी यूनि.में एकेडमिक चेयर स्थापित करने से महाराजा अग्रसेन के जीवन पर शोध करने के लिए विद्यार्थी उत्साहित होंगे व महाराजा अग्रसेन के दिखाए मांग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

Related posts

Manav Rachna में दंत चिकित्सा विषय पर संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया गया

Metro Plus

खेतों से लेकर CM की कुर्सी तक कैसे पहुंचे मनोहर लाल, पैराशुट से या फिर संघर्षों से?

Metro Plus

एडवांस्ड एजूकेशनल इंस्ट्रीट्यूटशन में पंजाबी गायक जस्सी गिल एवं बब्बल राय ने दी लाईव प्रस्तुति

Metro Plus