Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

रोटरी क्लब ने छात्राओं के लिए लगवाया सामूहिक हैंड वॉश स्टेशन

नन्ही बालिकाओं ने पोस्टर बना के दिया स्वच्छता का संदेश
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़ , 9 दिसम्बर: रोटरी क्लब एनआईटी फरीदाबाद की ओर से राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बल्लभगढ़ मे छात्राओं को स्वच्छता के बारे में खासकर खाना-खाने से पहले तथा शोच के बाद हाथ धोने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब एनआईटी ने स्कूल को समूहिक हैंड वॉश स्टेशन भी समर्पित किया। ये हैंड वॉश स्टेशन खास तौर से बच्चों मे हाथ धोने की आदत डालने के लिए रोटरी क्लब द्वारा बनवाए जा रहे हंै। इन हैंड वॉश स्टेशन किखासियत है की एक साथ 8-10 बच्चे इसमे खड़े होकर हाथ-धो सकते हंै जिससे की बच्चों में एक दूसरे को देख कर हाथ धोने की आदत पक्की होती जाती है।
इस मौके पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3011 के पूर्व गवर्नर मंजीत सिंह साहनी तथा गवर्नर नामित विनय भाटिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से ही स्वस्थ रहा जा सकता है। इसलिए सभी को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यातिथियों ने इस अवसर पर मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया। स्कूल की नन्ही छात्राओं ने एक कल्चरल प्रस्तुति भी दी जिसमें की एक गाने के माध्यम से हाथ धोने और अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल की बच्चियों ने बहुत सारे रंग-बिरंगे पोस्टर बना कर भी स्वछता के महत्व के बारे में दर्शाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंजीत साहनी ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को तंदरुस्त रखने के लिए निरंतर शरीर को साफ-सुथरा रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर हमारा शरीर ही बीमारियों का घर बन जाएगा। इसलिए हमें अपने शरीर का ध्यान तो रखना ही होगा साथ ही अपने आस-पास भी सफाई का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
इस मौके पर रोटरी एनआईटी के प्रधान संजय जुनेजा ने बताया की इस वर्ष रोटरी एनआईटी क्लब 7-8 इस तरह के हैंड वॉश स्टेशन लगवाएगा। प्रोजेक्ट इंचार्ज सुनील खूूंडज़ा ने आए हुए सभी महानुभावों का धन्यवाद किया तथा उन्होंने कहा की आने वाले समय में और अधिक से अधिक इस तरह की मुहिम चलाने पर बल दिया जाएगा।
इस अवसर पर रोटरी एनआईटी के विभिन्न पदाधिकारी तथा सदस्य विवेक सूद, प्रेम पसरिचा, सुनील मंगला, अनिल मग्गू, विपिन मेहंदीरता, जे.एल. गुलाटी, राज भाटिया, रवि भार्गव, बी.के. चक्रवर्ती, एस.सी. मलिक , पी.एल. जुनेजा, रीता जुनेजा, विपिन चंदा, जे.एल. कलसी, अश्वनी झांब आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Related posts

FMS में जन्माष्टमी उत्सव पर स्कूली बच्चों को श्री कृष्ण एवं नवग्रह मंदिर का भ्रमण करवाया गया।

Metro Plus

QRG Hospital के डॉ०प्रबल रॉय के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज करने को लेकर कृष्णपाल गुर्जर को सौंपा ज्ञापन

Metro Plus

भजन संध्या में दलेर मेहंदी ने भजनों से बांधा समां

Metro Plus