Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

डॉ. सुभाष श्योराण को मिशन जागृति का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 दिसंबर: शहर में 10 वर्षों से ज्यादा से समाजसेवाओं को अंजाम देने वाली समाजसेवी संस्था मिशन जागृति ने रविवार अपनी नई कार्यकारणी की घोषणा कर दी। डबुआ कालोनी के ए. पब्लिक स्कूल में संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे प्रदेश और जिला स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारणी में Rotary Club of Faridabad Industrial Town के डॉ. सुभाष श्योराण को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जबकि साहिल नम्बरदार को फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रवेश मलिक संस्था के महासचिव फिर बनाये गए हैं जबकि रितेश अरोड़ा को कोषाध्यक्ष एवं दिनेश चंद्र आर्य को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। दिनेश मलिक को संस्था का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि सुरेंद्र छिकारा, सतेंद्र राजपूत, तेजपाल सिंह और सागर कौशिक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महेश आर्य और ब्रिज किशोर को सचिव बनाया गया जबकि बबीता तोमर और कंचन लेखनी को संगठन सचिव बनाया गया है। पीआरओ की जिम्मेदारी राजेश वशिष्ठ को सौंपी गई है। जिले की कार्यकारिणी में राजेश भूटिया, लेखराज और गौरव भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि मुकेश भाटी को महासचिव बनाया गया। अर्चना शर्मा और निर्दोष शर्मा को जिला सचिव बनाया गया। इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर पवन पिलानिया ख़ास रूप से मौजूद थे।
चुनाव युवा समाजसेवी मुनेश शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। संस्था के पूर्व अध्यक्ष पवन पिलानिया ने नए अध्यक्ष डाक्टर सुभाष श्योराण को संस्था की मशाल सौंपते हुए आशा जताई की संस्था समाजसेवाओं में और बुलंदियां छुएगी।
इस मौके पर नए अध्यक्ष ने लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ. सुभाष श्योराण ने कहा कि संस्था को समाजसेवाओं के क्षेत्र में और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।
अंत में संस्था के संस्थापक महासचिव प्रवेश मलिक ने चुनाव अधिकारी मुनेश शर्मा एवं अन्य लोगों का आभार जताया।

Related posts

सरकारी आदेशों का स्कूल प्रबंधकों पर कोई असर नहीं, DPS-81 के अभिभावकों ने की शिकायत।

Metro Plus

Rotary ने निकाली Polio Awareness Rally, विदेशी रोटेरियंस ने भी लिया रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा

Metro Plus

शिक्षाविद्व सतीश फौगाट को लंदन में Excellence in Education Award से किया गया सम्मानित

Metro Plus