Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

अशोक तंवर ने कहा भाजपा ने देश को जात-पात के नाम पर बांटने का काम किया है

साइकिल यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से बौखलाई भाजपा-इनेलो: अशोक तंवर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्मार्ट सिटी को बताया नरक सिटी
ऐतिहासिक सूरजकुंड से शुरु हुई कांग्रेस की पांचवें चरण की साइकिल यात्रा
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 सितम्बर: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर ने फरीदाबाद के ऐतिहासिक सूरजकुंड से आज अपने पांचवें चरण की साइकिल यात्रा की विधिवत रूप से शुरुआत की। साईकिल यात्रा में कांग्रेसी नेताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पूरे उत्साह के साथ राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, अशोक तंवर जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। जहां-जहां से यह यात्रा गुजरीं, वहां-वहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश-खरोश के साथ श्री तंवर का स्वागत किया।
साइकिल यात्रा के आरंभ में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ० अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार में जनता को केवल महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की सौगात मिली है, जबकि विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को जुमले सुनाए गए है। उन्होंने कहा कि राफेल घोटाले ने भाजपा सरकार की नीति और नीयत को सार्वजनिक कर दिया है और यह घोटाला देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है परंतु कितनी बड़ी विंडबना है कि इतना कुछ होने के बावजूद अपने आपको देश का चौकीदार बताने वाले नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए है।
श्री तंवर ने कहा कि भाजपा ने देश को जात-पात के नाम पर बांटने का काम किया है। पिछले चार वर्षो के दौरान देश व प्रदेश में जितने दंगे हुए है, वह इस बात की गवाही दे रहे है कि यह सरकार राजनैतिक फायदे के लिए कुछ भी कर सकती है। श्री तंवर ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद पर तंज कसते हुए कहा कि इससे गंदा शहर उन्होंने आज तक नहीं देखा। यहां जगह-जगह गंदगी, सड़कों पर भरा पानी भाजपा के विकास की कहानी बयां कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह वही स्मार्ट सिटी है, जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी और आज यह शहर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां के लोगों को पीने के पानी, बिजली, सड़क जैसी सुविधाओं की कमी के चलते लोग त्राहि-त्राहि कर रहे है और भाजपाई स्मार्ट सिटी का राग अलापकर कागजों में खानापूर्ति करने में जुटे है।
उन्होंने कहा कि अगर इस शहर को स्मार्ट बनाया था तो वह कांग्रेस ने बनाया थाए बदरपुर फ्लाईओवर, आईएमटी, सिक्स लेन हाईवे व मेट्रो परियेाजनाएं जैसी अनेकों योजनाएं ऐसी है, जिसने फरीदाबाद के एक विकास को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही साइकिल यात्रा से भाजपा-इनेलो बौखला गई है और वह इस यात्रा को लेकर अपनी खींज़ मिटाने के लिए अर्नगर्ल बयानबाजी कर रही है, जबकि साइकिल दौड़ रही है, सबको जोड़ रही है, चंडीगढ़ व दिल्ली में कब्जा करने के बाद ही यह यात्रा रूकेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि साइकिल यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बेहतर है और मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा।
श्री तंवर ने जोर देते हुए कहा कि साइकिल यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार द्वारा किए राफेल घोटाला, पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के बढ़ते दाम, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटना आदि के बारे में जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि वह आज भाजपा व इनेलो को चुनौती देते है कि कांग्रेस ने साइकिल से चुनावी जंग की शुरुआत कर दी है और यह साईकिल देश व प्रदेश में कांग्रेस को सत्तासीन करके ही थमेगी।
सभा में श्री तंवर ने पूर्व मंत्री पं० शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर दु:ख जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत यह यात्रा ऐतिहासिक स्थान सूरजकुंड से शुरु होकर अनंगपुर, अनखीर, सैनिक कालोनी, बडखल गांव, एसजीएम नगर, मुल्ला चौक, एन.एच.-5, एन.एच.-1,2,3,4,5, नीलम, बीके, दशहरा मैदान, हार्डवेयर, डबुआ कालोनी, प्याली चौक, सारन, सेक्टर-55, राजीव कालोनी होते सेक्टर-62 साहूपुरा पहुंची।
इस मौके पर पूर्वमंत्री बिल्लू कादियान, ए.सी. चौधरी, यशपाल नागर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, राधा नरुला, मोहम्मद बिलाल, विकास चौधरी, सुमित गौड़, सत्यवीर डागर, राकेश भड़ाना, स० परमजीत गुलाटी, ज्ञानचंद आहुजा, बलजीत कौशिक, पं० राजेंद्र शर्मा, एस.एल. शर्मा, महेंद्र शर्मा, रिंकू चंदीला, नरेश गोदारा, अनीशपाल, राजेश आर्य, संजय सोलंकी, राजकुमार तेवतिया, धर्मदेव आर्य, मनमोहन भड़ाना, जितेंद्र भड़ाना, सुभाष चौधरी, रोहित नागर, नीरज गुप्ता, सुनील नागर, संजीव चौधरी, देवेंद्र बबली, प्रदीप जैलदार, गजे सिंह कबलाना, पंकज खरबंदा, जतिन भाटिया, पंकज डाबर, अशोक गर्ग, विजय कौशिक, देवेंद्र दीक्षित, इंद्र दलाल, संतराम मेघवाल, साहबखां पटवारी सहित हजारों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

 

Related posts

Manohar Lal addressing the gathering after distribution of aids and appliances to physically challenged persons in a function at Karnal

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झटके 15 पदक

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर में अष्ठमी पर कंजक पूजकर की महागौरी की आरती

Metro Plus