Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS की टीम ने इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाए अपने जलवे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,11 दिसम्बर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर द्वारा आयोजित इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। आईआईटी कानपुर के नेशनल इंफॉरमेशन सेंटर ऑफ अर्थक्वेक इंजीनियरिंग के सुरेश अलवाड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल इंद्रापुरम, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम, बाल भारती पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कालका पब्लिक स्कूल, नेहरु वल्ड स्कूल गाजियाबाद, इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल द्वारका, फरीदाबाद मॉडल स्कूल फरीदाबाद आदि विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया।
फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम इस प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर नेहरू वल्ड स्कूल गाजियाबाद की टीम रही। आईआईटी कानपुर के नेशनल इनफॉरमेशन सेंटर ऑफ अर्थक्वेक के इंजीनियर सुरेश अलवाड़ी ने एफएमएस टीम के विजेता को ट्राफी प्रदान की।
अंत में फरीदाबाद मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य उमंग मलिक ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

Related posts

मॉर्डन बी.पी. स्कूल की छात्रा नितिका गौतम ने मेहंदी प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान: सोलो गान में डायनेस्टी इंटरनेशनल को मिला दूसरा स्थान

Metro Plus

Vidyasagar International में हेड गर्ल और हेड बॉय का हुआ चयन!

Metro Plus

मानव रचना यूनिर्वसिटी ने किया तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फैं्रस का आयोजन

Metro Plus