Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

बदला मौसम का मिजाज: अगले दो दिन हो सकती है बारिश

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर: दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 7.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रातभर बारिश होने से राष्ट्रीय राजधानी के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  दिल्ली के आसमान में आज सुबह भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 7.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।  लोधी रोड, पालम और आयानगर में वेधशालाओं में इसी अवधि के दौरान 6.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि रिज इलाके में 4.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।  सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर अपने उच्चतर स्तर पर था और यह 91 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।  अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।  कल न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Related posts

KUNDAN GREEN VALLEY में कराटे जगत का उभरता सितारा है पवन यादव

Metro Plus

सखी क्लब की कार्यकारिणी घोषित, पूजा बंसल प्रधान चुनी गई

Metro Plus

शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावक एकता मंच ने पत्र लिखा

Metro Plus