Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

यंग लीडरशीप की पौध तैयार कर रहा है विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल: दीपक यादव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 22 मई:
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में यंग लीडरशीप को बेहतर बनाने के लिए चुनाव के माध्यम से सीनियर हैड गर्ल और सीनियर हैड बॉय के साथ-साथ छोटी कक्षाओं में जूनियर लीडरशीप को देखते हुए जूनियर हैंड गर्ल और बॉय का चुनाव कराया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा इंटरव्यू करके स्कूल रिप्रेजेंटेटिव का चयन किया गया। जिसमें लगभग दो घंटे के मौखिक साक्षात्कार में बच्चें की बौधिक व मानसिक क्षमता माध्यम से चयन किया गया। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए हाउस कैप्टन का भी चयन किया गया। जिसमें सभी को विद्यालय और छात्रों के प्रति दायित्व को निभाने के लिए शपथ दिलाई और सभी का सम्मान किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि जहां एक तरफ विद्यालय पिछले लगभग दस वर्ष से छात्राओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है जिसमें खेल-कूद से लेकर विद्यालय में स्कॉलरशीप के माध्यम से विद्यार्थीयों को बढ़ावा दिया जाता है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जो विद्यार्थी आज पढ़ाई कर रहे है वहीं कल कहीं न कहीं लीडरशीप का नेतृत्व में चाहे व अधिकारी बने या फिर बेहतर खिलाड़ी या फिर नेता उसको कहीं न कहीं लीडरशीप करनी होती है। इसलिए विद्यालय प्रबंधन सीमित के निर्णय से विद्यार्थियों में लीडरशीप के अंश पैदा किए जा रहे है ताकि वे भविष्य में किसी भी नेतृत्व को करने से घबराएं नहीं बल्कि बखुबी से नेतृत्व के कार्य को निभाएं। वहीं दीपक यादव ने कहा कि यह तो केवल विद्यार्थियों के लिए एक शुरूआत है, अब ये सभी विद्यार्थी विद्यालय शिक्षक, प्रबंधक और विद्यार्थियों के बीच कड़ी का कार्य करेंगे।
विद्यालय में सीनियर बॉय लविश तो सीनियर गर्र्ल में महक का चयन हुआ। वहीं जूनियर कक्षाओं में विक्रांत को जूनियर हैड बॉय और आराध्या को जूनियर हैड गर्ल चुना गया। इसी के साथ विद्यार्थी की बौधिक और मानसिक क्षमता को लेकर वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा किए गए इंटरव्यू करके स्कूल रिप्रेजेंटेटिव के लिए छात्राओं में अनुष्का तो छात्रों में गर्वित का चयन हुआ। इसी क्रम में सभी विद्यार्थियों को उनके भविष्य की शुभकामनाओं के साथ शपथ और सम्मान किया गया।

Related posts

सरस्वती ग्लोबल स्कूल में मयूर छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन कर दिए गए सर्टिफिकेट

Metro Plus

Kundan Green Valley स्कूल के संस्थापक शिवलाल शर्मा और लक्ष्मी देवी शर्मा की रस्म पगड़ी रविवार, 17 दिसम्बर को

Metro Plus

हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन: भारत अशोक अरोड़ा

Metro Plus