Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीति

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर अशोक तंवर के नेतृत्व में बधाई देंगे हरियाणा के नेता और कार्यकर्ता

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,14 दिसम्बर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की नियुक्ति हो जाने के बाद 16 दिसम्बर को फरीदाबाद एवं हरियाणा के अन्य जिलों के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता डॉ०अशोक तंवर के नेतृत्व में बधाई देने के लिए दिल्ली में इक_ा होंगे और कृषि भवन से पैदल मार्च करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के पास जाकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए शपथ लेंगे। देश का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा के भ्रष्टकुशासन के खिलाफ संघर्ष करके आम जनता के हित में लड़ाई लड़ते हुए 2019 में देश विरोधी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।
इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ०अशोक तंवर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करके उन्हें भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने कहा कि हरियाणा भर के विभिन्न जिलों से आए हुए नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर के नेतृत्व में सुबह 9 बजे कृषि भवन के पास इक_ा होंगे। जहां पर सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई जाएगी कि वे 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता के बीच में जाकर संघर्ष करेंगे। इसके बाद श्री तंवर के नेतृत्व में सभी नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर उन्हें इस नई जिम्मेवारी के लिए अपनी शुभकामनाएं देंगे। इसके अलावा गांधी को हरियाणा आगमन का न्यौता भी दिया जाएगा, जिससे हरियाणा की जनता उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनसे रूबरू हो सके और अपनी शुभकामनाएं दे सकें।
हरियाणा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनता में गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद खुशी की लहर उठी है। खासतौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर द्वारा आम जनता के लिए किए जा रहे संघर्ष के कारण लाखों लोगों का रूझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा है। प्रदेश व देश की जनता कांग्रेस के युवा नेताओं की तरफ बड़ी उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
इस मौके पर अशोक तंवर ने बताया कि प्रदेश व देश की मौजूदा भाजपा सरकारें आम जनता का विश्वास खो चुकी हैं। लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। उन हालात में प्रदेश में डॉ० अशोक तंवर का संघर्ष एवं देश में राहुल गांधी का संघर्ष जनता को दिखाई दे रहा है। जनता जुमलेबाजों की असलियत जान चुकी है। इसलिए प्रदेश व देश में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर स्वंय कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के हजारों नेता एवं कार्यकर्ता डॉ०अशोक तंवर के नेतृत्व में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई देंगे और उन्हें हरियाणा आगमन का न्यौता भी देंगे।

 

Related posts

विकास कालिया बने एनयूजे आई फरीदाबाद के अध्यक्ष

Metro Plus

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगमन पर दिल्ली से लगी सीमाओं पर हाई अलर्ट:

Metro Plus

गर्भ में लिंग जांच करने वालों के खिलाफ अब होगी सख्त कार्रवाई: यशपाल

Metro Plus